ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर अफगानिस्तान ने जीता खिताब
मोंग कोक, अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल करते हुए 'हांगकांग सिक्सेस' का अपना पहला खिताब जीत लिया है। रविवार को मिशन रोड ग्राउंड पर खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 115/4 के स्कोर पर रोकने के बाद अफगानिस्तान ने 5.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली।

मोंग कोक, अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल करते हुए 'हांगकांग सिक्सेस' का अपना पहला खिताब जीत लिया है। रविवार को मिशन रोड ग्राउंड पर खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 115/4 के स्कोर पर रोकने के बाद अफगानिस्तान ने 5.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली।
गुलबदीन नायब की कप्तानी में, अफगानिस्तान इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने वाला आठवां देश बन गया। इससे पहले पाकिस्तान, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज भी यह टूर्नामेंट जीत चुके हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में 115/4 का स्कोर बनाया। मैक्स ब्रायंट ने 14 गेंदों पर धुआंधार 44 रन जड़े। उनके अलावा, एलेक्स रॉस ने नाबाद 29 रन और निक हॉब्सन ने 23 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी टीम से करीम जनत और नांगेलिया खरोटे ने 1-1 विकेट हासिल किया।
हालांकि, अफगानिस्तान ने इस लक्ष्य का पीछा बहुत आसानी से कर लिया और पांच गेंदें शेष रहते 119/2 का स्कोर बनाकर जीत हासिल कर ली।
अफगान खेमे से इमरान मीर ने महज 14 गेंदों पर नाबाद 53 रन कूटकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। उनकी इस पारी में 7 छक्के और 2 चौके शामिल रहे, जिससे अफगानिस्तान पूरी तरह से मैच पर हावी हो गया। इसके बाद फरमानुल्लाह सफी ने 7 गेंदों पर 4 छक्कों के साथ नाबाद 26 रन जड़े। कप्तान गुलबदीन नायब ने भी लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई और छह गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाए।
अफगानिस्तान के खिताबी सफर की शुरुआत 'ग्रुप-ए' के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका पर तीन विकेट की जीत के साथ हुई, जहां उन्होंने 108 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया। इसके बाद अफगान टीम ने ओमान के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की; उन्होंने ओमान को 120 रनों पर रोका और 5.2 ओवर में लक्ष्य पूरा कर लिया।
अफगान टीम ने सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड के खिलाफ 21 रन से मुकाबला अपने नाम किया। 121 रन बनाने के बाद, उन्होंने स्कॉटलैंड को 100 रन पर ही रोक दिया, जिसके साथ फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मैच में अफगानिस्ता को शिकस्त देकर अफगानिस्तान का टूर्नामेंट में अजेय सफर भी पूरा हुआ।


