Top
Begin typing your search above and press return to search.

अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा

इंदौर, टीम इंडिया ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया। भारतीय पारी के अंतिम ओवरों में प्रिंस यादव ने बल्ले से अहम योगदान दिया और 6 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाए। अभिषेक शर्मा का कहना है कि प्रिंस में बल्लेबाजी करने की काबिलियत है और वह बड़े-बड़े शॉट लगा सकते हैं।

अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा
X

इंदौर, टीम इंडिया ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया। भारतीय पारी के अंतिम ओवरों में प्रिंस यादव ने बल्ले से अहम योगदान दिया और 6 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाए। अभिषेक शर्मा का कहना है कि प्रिंस में बल्लेबाजी करने की काबिलियत है और वह बड़े-बड़े शॉट लगा सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में प्रिंस ने बताया कि तीसरे टी20 में बल्लेबाजी करने के लिए अभिषेक शर्मा ने अपना एक बल्ला दिया था। प्रिंस ने कहा, "टीम के लिए योगदान देना तो अच्छी बात ही है। फिर चाहे बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी या फिर फील्डिंग। टीम की सफलता में योगदान देकर अच्छा लगता है। अभिषेक भैया (शर्मा) ने मुझे बैट दिया था और बोला था कि बेइज्जती मत करा देना, तो मैंने बस उसकी इज्जत रख ली।"

वीडियो में प्रिंस के साथ नजर आ रहे अभिषेक ने उनकी बल्लेबाजी क्षमता की सराहना की। इस बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने कहा, "अगर किसी ने प्रिंस की बल्लेबाजी नहीं देखी है, तो मैंने देखी है। दिल्ली के 'सिंगल फट्टी' क्रिकेट में खिलाड़ियों का सीधा आमना-सामना होता है, जहां हर खिलाड़ी को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करनी होती है। प्रिंस में बड़े शॉट लगाने का जो हुनर है, उसकी झलक इस मैच में भी देखने को मिली है। आने वाले समय में उनका यह टैलेंट और निखरकर सामने आएगा। वैसे बल्ला तो मेरा था, लेकिन बाउंड्री पार जाने वाले उन शॉट्स में पूरा जोर प्रिंस का ही था।"

प्रिंस ने बताया कि उन्होंने इंग्लैंड में भी अभिषेक के बल्ले से बैटिंग की थी और छक्का लगाया था। उन्होंने कहा कि वह अब जब भी बल्लेबाजी करने जाएंगे, तो वह अभिषेक से ही बल्ला लेकर जाएंगे। प्रिंस भारत की ओर से नंबर 10 या 11 पर खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल में तीन या उससे अधिक बाउंड्री लगाने वाले महज तीसरे खिलाड़ी बने। 13 रनों की अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके लगाए। तीसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 223 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it