Top
Begin typing your search above and press return to search.

केंद्रीय मंत्री और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने मां कालरात्रि के चरणों में किया नमन: नवरात्र 2026

नई दिल्ली, नवरात्र के सातवें दिन के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और उत्तर प्रदेश के सीएम सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों की ओर से मां कालरात्रि के चरणों में नमन किया गया है।

केंद्रीय मंत्री और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने मां कालरात्रि के चरणों में किया नमन: नवरात्र 2026
X

नई दिल्ली, नवरात्र के सातवें दिन के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और उत्तर प्रदेश के सीएम सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों की ओर से मां कालरात्रि के चरणों में नमन किया गया है।

केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री एवं विद्युत मंत्री मनोहर लाल की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, "अंधकारमय परिस्थितियों का नाश करने वाली मां जगदंबा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि के चरणों में कोटिशः नमन एवं वंदन करता हूं। नकारात्मक शक्तियों तथा बाधाओं को दूर करने वाली शुभफलदायिनी देवी मां से प्रार्थना है कि समस्त श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "पावन शारदीय नवरात्र के सप्तम दिवस पर आदिशक्ति मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि के चरणों में बारंबार प्रणाम। मैया की कृपा से सबके जीवन में आरोग्यता, सुख, समृद्धि, ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार हो, यही प्रार्थना है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, "अपने भक्तों को अभय प्रदान करने वाली आदिशक्ति मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि के चरणों में कोटि-कोटि नमन। मां कालरात्रि की कृपा से विघ्न-बाधाएं समाप्त हों, सभी के जीवन में शुभता का संचार हो तथा सुख, शांति और व समृद्धि का प्रकाश फैले।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "नवरात्रि के सप्तम पावन दिवस पर मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन। मां कालरात्रि की उपासना हमें सिखाती है कि श्रद्धा, साहस और दृढ़ संकल्प से हर अंधकार पर विजय प्राप्त की जा सकती है।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "जगतजननी मां भगवती की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि के सप्तम दिवस पर मां कालरात्रि के श्रीचरणों में सादर प्रणाम! मां कालरात्रि से प्रार्थना है कि वे सभी भक्तों के संकटों का हरण करें और जीवन में अपार शक्ति, साहस एवं उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मां कालरात्रि को समर्पित शारदीय नवरात्रि के पावन सप्तम दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मां कालरात्रि सभी के भय, संकट और नकारात्मकता का नाश करें तथा जीवन में निर्भयता, शक्ति और मंगल का संचार करें।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "अज्ञान रूपी अंधकार का नाश कर अपने भक्तों को निर्भयता और शक्ति प्रदान करने वाली मां कालरात्रि, आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करें, यही प्रार्थना है।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति मां भगवती के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करती हैं तथा अपने भक्तों को भय और संकटों से मुक्ति प्रदान करती हैं। उनकी कृपा से सभी के जीवन से नकारात्मकता एवं भय का नाश हो, यही मंगलकामना है।"

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' की ओर एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, "शारदीय नवरात्रि के पावन सप्तम दिवस पर मां जगदंबा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। मां कालरात्रि सभी भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें। मैया के आशीर्वाद से सबका जीवन सफलता से समृद्ध हो, यही प्रार्थना है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it