Top
Begin typing your search above and press return to search.

दुर्गा सप्तमी पर हेमा मालिनी ने याद किया मां काली का किरदार

मुंबई, दिग्गज अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने दुर्गा सप्तमी के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दीं।

दुर्गा सप्तमी पर हेमा मालिनी ने याद किया मां काली का किरदार
X

मुंबई, दिग्गज अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने दुर्गा सप्तमी के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री ने शनिवार को 'जय दक्षिणेश्वर काली मां' में निभाए गए मां काली के किरदार को याद किया।

हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर अपने एक फैन द्वारा शेयर किया गया फिल्म का वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें अभिनेत्री ने बताया कि गायिका अनुराधा पौडवाल के गाने को कितने प्यार और भक्ति के साथ फिल्माया गया था।

शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री हेमा मालिनी भक्ति फिल्म 'जय दक्षिणेश्वर काली मां' में मां काली के वेश में हैं और राक्षसों का किरदार निभा रहे कलाकारों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। फिल्म में उनका मां काली का किरदार उनकी फिल्मी सफर का एक यादगार हिस्सा है। क्लिप को शेयर करते हुए हेमा ने लिखा, "दुर्गा सप्तमी के शुभ अवसर पर मैं अपने एक प्यारे फैन विशाल कुमार द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो क्लिप पेश कर रही हूं। यह क्लिप फिल्म 'मां दक्षिणेश्वरी काली' की है और इस खूबसूरत गाने को अनुराधा पौडवाल ने गाया है। जब मैंने यह क्लिप देखी तो मुझे याद आया कि किस प्यार और भक्ति के साथ अनुराधा जी ने इस डांस को शूट करवाया था। आप सभी को नवरात्रि और दुर्गा सप्तमी की हार्दिक शुभकामनाएं।"

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने डांस की शूटिंग को याद करते हुए उन्होंने लिखा, "जब मैंने यह क्लिप देखी तो मुझे याद आया कि किस प्यार और भक्ति के साथ अनुराधा जी ने इस डांस को शूट करवाया था।" 1996 में आई भक्ति फिल्म 'जय दक्षिणेश्वर काली मां' में दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मां काली का किरदार निभाया था।

फिल्म की कहानी 'ज्योति' नामक युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देवी काली की परम भक्त है। ज्योति को उसके परिवार और खासकर उसकी सास द्वारा काफी प्रताड़ित और सताया जाता है। जब उस पर अत्याचार बढ़ जाते हैं और वह असहाय हो जाती है, तब उसकी सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर देवी काली (हेमा मालिनी) प्रकट होती हैं। देवी काली ज्योति की रक्षा करती हैं, उसे अन्याय के खिलाफ लड़ने और आत्मसम्मान के साथ खड़ा होने की शक्ति देती हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it