Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली में वेतन के अलावा अन्य खर्चों पर लगी रोक
दिल्ली सरकार ने अपने सभी विभागों में वेतन के अलावा अन्य खर्च पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यह निर्देश दिए

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अपने सभी विभागों में वेतन के अलावा अन्य खर्च पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यह निर्देश दिए।
श्री केजरीवाल कहा कि दिल्ली के सभी सरकारी विभागों को वेतन के अलावा सभी खर्च रोकने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजी स्थिति और लॉकडाउन सम्बन्धी खर्चों के अलावा कोई अन्य खर्च केवल वित्त विभाग की अनुमति से ही किया जाएगा। राजस्व की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सरकार को अपने ख़र्चों में भारी कटौती करनी होगी।
Next Story


