Top
Begin typing your search above and press return to search.

राहुल ने मनमोहन के जन्मदिन पर बधाई देने के साथ उनकी उपलब्धियों को सराहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

राहुल ने मनमोहन के जन्मदिन पर बधाई देने के साथ उनकी उपलब्धियों को सराहा
X

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता की उपलब्धियां गिनाने के लिए एक ऑडियो-विजुअल क्लिप भी जारी की। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, "उनके जन्मदिन पर आइए हम डॉ. मनमोहन सिंह जी की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हैं।"

कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ऑडियो-विजुअल क्लिप साझा करते हुए ट्वीट किया गया और पूर्व प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को लेकर उनकी सराहना की गई।

ट्वीट में लिखा गया, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बधाई देने के साथ ही आइए हम पीछे मुड़कर उनकी कुछ महानतम उपलब्धियों को भी देखें। उन्होंने कई दशकों तक हमारे देश की सेवा की है और अपनी विख्यात बुद्धिमत्ता, विनम्रता और समर्पण के साथ अब भी ऐसा कर रहे हैं।"

क्लिप में डॉ. सिंह को एक 'दूरदर्शी अर्थशास्त्री' बताया गया है। इसमें पंजाब में बीते उनके बचपन को याद किया गया, जब क्लिप के अनुसार 'वह केरोसीन लैंप की रोशनी में पढ़ाई करते थे।' इसके अलावा उन्हें 1991 में अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के साथ ही 2008 में चंद्रयान-1 के लॉन्च का श्रेय भी दिया गया।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it