Top
Begin typing your search above and press return to search.

अंतर्राष्ट्री महिला दिवस पर राहुल ने कहा महिलाओं के खिलाफ हिंंसा बर्दाश्त नहीं

राहुल गांधी ने आज यहां कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए

अंतर्राष्ट्री महिला दिवस पर राहुल ने कहा महिलाओं के खिलाफ हिंंसा बर्दाश्त नहीं
X

भुवनेश्वर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्री महिला दिवस पर जेयपोरे शहर में महिलाओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल ने महिलाओं की 'प्रतिस्पर्धा की भावना' को सराहा और लोगों से सामानता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को तोड़ने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, "अपने स्थान के लिए संघर्ष करो और अपने को किसी से कम मत समझो।"

उन्होंने कहा कि हर रोज करीब आठ महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहा है, जबकि हर साल सिर्फ सात पीड़ितों को न्याय मिल रहा है।

उन्होंने कहा, "अगर ओडिशा में कांग्रेस की सरकार बनती है तो लड़कियों को मुफ्त में शिक्षा मिलेगी।"

राहुल बाद में एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it