Top
Begin typing your search above and press return to search.

सुषमा के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है

सुषमा के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक
X

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा है कि वह एक बेहतरीन नेता, महान वक्ता थीं जिनकी दोस्ती पार्टी लाइन से आगे की थी।

सुषमा का मंगलवार रात को एम्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 साल की थीं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "सुषमा स्वराज जी की मौत की खबर सुनकर मैं काफी हैरान हूं। वह एक बेहतरीन नेता, शानदार वक्ता और असाधारण सांसद थीं। उनकी दोस्ती पार्टी लाइन से परे थी। इस दुख की घड़ी में मेरी सहानुभूति उनके परिवार के साथ है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोहरा ने भी सुषमा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

कांग्रेस के सीनियर नेता शशी थरूर ने भी पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

थरूर ने लिखा, "इस खबर से दुखी और हैरान हूं। मैंने सुषमा जी को अंतिम बार प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में दो महीने पहले देखा था। वह हिंदी की बेहतरीन वक्ता थीं। वह लोगों में काफी लोकप्रिया नेता थीं। मैं उनके साथ विदेश मामलों की समिति में था और मुझे इस पर गर्व है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it