Begin typing your search above and press return to search.
राहुल ने चीनी घुसपैठ को लेकर फिर साधा मोदी पर निशाना
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीनी सैनिकों की घुसपैठ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधते हुए रविवार को तंज किया कि उनके होते चीन ने भारत की भूमि पर कैसे कब्ज़ा किया है।

नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीनी सैनिकों की घुसपैठ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधते हुए रविवार को तंज किया कि उनके होते चीन ने भारत की भूमि पर कैसे कब्ज़ा किया है।
श्री गांधी ने ट्वीट किया "ऐसा क्या हुआ कि मोदी जी के रहते भारत माता की पवित्र ज़मीन को चीन ने छीन लिया।"
ऐसा क्या हुआ कि मोदी जी के रहते भारत माता की पवित्र ज़मीन को चीन ने छीन लिया?https://t.co/EkSAbWUUaU
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 12, 2020
कांग्रेस नेता चीनी घुसपैठ को लेकर लगातार श्री मोदी पर हमला कर रहे हैं और सीमा पर वास्तविक स्थिति क्या है, इस बारे में देश को जानकारी देने का उनसे आग्रह कर रहे हैं।
Next Story


