Top
Begin typing your search above and press return to search.

युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता बनी पराग शर्मा

युवा कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा को युवा कांग्रेस हरियाणा के प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया

युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता बनी पराग शर्मा
X

फरीदाबाद। युवा कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा को युवा कांग्रेस हरियाणा के प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। अपनी इस नियुक्ति के लिए पराग शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अलवारू, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास व हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारी दीपक भाटी चोटीवाला का आभार व्यक्त किया है।

पराग शर्मा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वो उसी पूरी ईमानदारी व निष्टा के साथ निभाएंगे। पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़नेे का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस समय बेरोजगारी व महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन पिछले पांच सालों में बेरोजगारी दर काफी बढ़ गई है।

महिलाओं के साथ आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, जिससे उनका घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। वो इन सभी मुद्दों को पूरे जोर - शोर से उठाएंगे ताकि सरकार कुछ सुध ले और इनमें हालातों को धारने की दिशा में काम करे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it