Top
Begin typing your search above and press return to search.

केवल भाजपा दे सकती है स्थिर और विकास उन्मुख सरकार : मनोज तिवारी

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने आज दावा किया कि केवल भाजपा ही स्थिर और विकास उन्मुख सरकार बना सकती है

केवल भाजपा दे सकती है स्थिर और विकास उन्मुख सरकार : मनोज तिवारी
X

दुमका। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने आज दावा किया कि केवल भाजपा ही स्थिर और विकास उन्मुख सरकार बना सकती है इसलिए झारखंड के लोग बुद्धिमानी से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

श्री तिवारी ने यहां जरमुंडी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केवल भाजपा ही स्थिर और विकास उन्मुख सरकार बना सकती है इसलिए झारखंड के लोगों को मतदान करने से पहले इस पर एक बार जरूर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए केंद्र और झारखंड सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है, जिन्हें यहां लागू की जा रही हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं होने की वजह से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना वहां लागू नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और झारखंड में भाजपा की सरकार होने की वजह से ही राज्य में विकास गति काफी तेज है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it