Top
Begin typing your search above and press return to search.

कोई 'डंडा' काम नहीं करेगा, मैं लोगों की दुआओं से सुरक्षित : मोदी

एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'डंडा' वाले बयान के लिए उनपर निशाना साधते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि डंडे से उन्हें कुछ नहीं होगा

कोई डंडा काम नहीं करेगा, मैं लोगों की दुआओं से सुरक्षित : मोदी
X

कोकराझार(असम) । एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'डंडा' वाले बयान के लिए उनपर निशाना साधते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि डंडे से उन्हें कुछ नहीं होगा, क्योंकि वह देश की माताओं और बहनों की आशीर्वाद के कवच से सुरक्षित हैं। बिना राहुल गांधी का नाम लिए मोदी ने कहा, "कभी-कभी लोग मुझे डंडे से मारने की बात करते हैं। लेकिन जब इतनी बड़ी संख्या में माताओं -बहनों का आशीर्वाद का कवच मिला हो, तो उसपर कितने ही कवच गिर जाए, कुछ असर नहीं होता।"

उन्होंने गुवाहाटी से 216 किलोमीटर दूर तीसरे बोडो शांति समझौते समारोह के मौके पर रैली को संबोधित करते हुए कहा, "आप इतनी बड़ी तादाद में आशीर्वाद देने आए हैं..इसने मेरे आत्मविश्वास को बढ़ा दिया है।"

रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, खासकर महिलाएं बड़ी तादाद में उपस्थित थी। प्रधानमंत्री ने इसे स्वतंत्र भारत की सबसे बड़ी रैली बताया।

मोदी ने कहा, "राजनीतिक पंडित निश्चित ही इसे स्वतंत्र भारत के बाद की सबसे बड़ी रैली बताएंगे।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री बनने से पहले मैं इस क्षेत्र में लगातार आया करता था। लेकिन इसबार इस माहौल ने मुझे सबसे अधिक संतुष्टि दी है।"

राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में एक रैली में कहा था कि 'मोदी छह महीने बाद अपने घर से बाहर नहीं निकल सकेगा। भारत के युवा उन्हें यह समझाने के लिए डंडे मारेंगे कि बिना रोजगार के देश कभी भी प्रगति नहीं कर सकता।'

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को भी राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया था। मोदी ने कहा था कि बीते 20 वर्षो में योगा की वजह से पूरी तरह तैयार हैं। उनका पीठ डंडा-प्रूफ बन गया है और वह इसे और ज्यादा 'सूर्य नमस्कार' कर मजबूत बनाएंगे।

इस मुद्दे पर शुक्रवार को लोकसभा में भी हंगामा हो गया, जहां भाजपा और कांग्रेस के सांसद आपस में धक्कामुक्की पर उतर आए। दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना कर रहे थे, जिसके बाद दोनों पक्षों में तकरार देखने को मिली।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it