Top
Begin typing your search above and press return to search.

केरल : बारिश का अलर्ट

तिरुवनंतपुरम, केरल में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार तक सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

केरल : बारिश का अलर्ट
X

तिरुवनंतपुरम, केरल में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार तक सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब गुरुवार तड़के परसाला के पास भूस्खलन से ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई थीं। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड में और रविवार को इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

आईएमडी ने इन जिलों में 24 घंटे में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कई अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसमें अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पहाड़ी और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक, बारिश का यह सिलसिला रविवार तक जारी रह सकता है। बारिश का असर तिरुवनंतपुरम जिले के परसाला के पास देखने को मिला, जहां गुरुवार तड़के भूस्खलन से रेल सेवाएं प्रभावित हुईं।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 22619 बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस को रात करीब 2 बजकर 19 मिनट पर नेय्याट्टिनकारा-परसाला सेक्शन में परसाला रेलवे स्टेशन के पास रोका गया, क्योंकि किलोमीटर 249 के पास भूस्खलन हुआ था। बाद में पता चला कि इंजन पटरी से उतर गया है। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और रेलकर्मी सुरक्षित हैं।

रेलवे अधिकारियों ने तुरंत राहत इंजन की व्यवस्था की और दुर्घटना राहत ट्रेन के साथ कर्मचारियों और उपकरणों को बहाली के काम के लिए भेजा।

बाद में रेलवे ने पुष्टि की कि बेपटरी हुए इंजन को हटा दिया गया है और ट्रैक की मरम्मत पूरी कर ली गई है। सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन सेवाएं फिर शुरू कर दी गईं। मंगलुरु जाने वाली परशुराम एक्सप्रेस परसाला से रवाना हुई और प्रभावित हिस्से से सुरक्षित गुजर गई।

आईएएमडी के अनुसार, 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक की बारिश को भारी बारिश माना जाता है। अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और सरकारी सलाह का पालन करने की अपील की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it