Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दी दस्त

नई दिल्ली, दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने अचानक करवट ले ली है।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दी दस्त
X

नई दिल्ली, दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार सुबह लोगों को जहां हल्की ठंड का एहसास हुआ, वहीं रविवार तड़के हुई हल्की बारिश ने प्रदूषण के स्तर पर भी सकारात्मक असर डाला है। सोमवार सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वेदर रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी 26 अक्टूबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 27 अक्टूबर को तापमान 31 से 16 डिग्री के बीच रहेगा और आसमान साफ रहेगा। 28 अक्टूबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। हालांकि, 29 और 30 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री के आसपास रहेगा। 31 अक्टूबर को फिर से आसमान आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा और तापमान 31 से 18 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

रविवार को हुई बारिश और तेज हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर की हवा में जबरदस्त सुधार हुआ है। एनसीआर का एक्यूआई फिलहाल 'रेड जोन' (खतरनाक स्तर) से बाहर है। हालांकि, अभी भी कई इलाकों की हवा 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के प्रमुख इलाकों की बात करें तो पटपड़गंज का एक्यूआई 202 दर्ज किया गया। पंजाबी बाग में 229, पूसा में 191, आरके पुरम में 233, रोहिणी में 200, शादीपुर में 151 और सोनिया विहार में 202 एक्यूआई दर्ज किया गया।

एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया है। नोएडा सेक्टर-125 में 122, सेक्टर-62 में 253, सेक्टर-1 में 142 और सेक्टर-116 में 117 एक्यूआई दर्ज किया गया है। गाजियाबाद के गोविंदपुरम में हवा सबसे ज्यादा साफ है, यहां एक्यूआई 59 (संतोषजनक) है। इंदिरापुरम में 154, लोनी और संजय नगर में 130, वसुंधरा में 181, वेद विहार-लोनी में 201 और वेव सिटी में 107 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड लोगों को सुकून दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर 29-30 अक्टूबर को फिर से बारिश होती है, तो प्रदूषण के स्तर में और अधिक गिरावट आ सकती है, जिससे दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को साफ हवा का तोहफा मिल सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it