Top
Begin typing your search above and press return to search.

आतंकवाद के खिलाफ भारत की बात को मिला वैश्विक समर्थन: मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया

सूरत, दिल्ली में आयोजित 'ब्रिक्स' शिखर सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले समेत दुनिया के किसी भी हिस्से में होने वाली आतंकवादी घटनाओं और टेरर फंडिंग की निंदा को भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है।

आतंकवाद के खिलाफ भारत की बात को मिला वैश्विक समर्थन: मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया
X

सूरत, दिल्ली में आयोजित 'ब्रिक्स' शिखर सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले समेत दुनिया के किसी भी हिस्से में होने वाली आतंकवादी घटनाओं और टेरर फंडिंग की निंदा को भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है। इस पर गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने कहा कि यह सफलता सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि पूरे देश के नागरिकों की इच्छाशक्ति और समर्थन का परिणाम है।

स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस इच्छाशक्ति के साथ देश को नई दिशा में आगे ले जा रहे हैं, उसका प्रभाव वैश्विक स्तर पर भी दिखाई दे रहा है। आज दुनिया के विभिन्न देश भारत को आर्थिक, मानवीय और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में एक श्रेष्ठ और जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष रखा है। उनका कहना है कि आतंकवाद चाहे पहलगाम में हो या दुनिया के किसी भी कोने में, ऐसी घटनाओं को स्वीकार नहीं किया जा सकता। आतंकवाद और उसे मिलने वाली आर्थिक मदद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर एकजुटता जरूरी है।

पानसेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के विभिन्न मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्पष्ट नीति को मजबूती से रखा है और कई देशों ने भी इस विचार का समर्थन किया है। ब्रिक्स में आतंकवाद और टेरर फंडिंग की निंदा होना भारत की कूटनीतिक दृढ़ता और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की उपलब्धि है।

उन्होंने कहा, "भारतीयता के नाते हमें इस बात पर गर्व है कि भारत की आवाज आज वैश्विक मंचों पर मजबूती से सुनी जा रही है और आतंकवाद के खिलाफ दुनिया के देशों को एकजुट करने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it