Top
Begin typing your search above and press return to search.

चीनी आक्रमकता के सामने मोदी का समर्पण : राहुल

राहुल गांधी- चीनी घुसपैठ पर सर्वदलीय बैठक में दिया गया श्री मोदी का बयान साबित करता है कि चीनी आक्रमकता के सामने उन्होंने समर्पण कर दिया है।

चीनी आक्रमकता के सामने मोदी का समर्पण : राहुल
X

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि चीनी घुसपैठ पर सर्वदलीय बैठक में दिया गया श्री मोदी का बयान साबित करता है कि चीनी आक्रमकता के सामने उन्होंने समर्पण कर दिया है।

श्री गांधी ने ट्वीट किया "प्रधानमंत्री ने चीनी आक्रामकता के समक्ष भारतीय क्षेत्र का समर्पण कर दिया है।"

उन्होंने श्री मोदी से तीखे सवाल किए और जानना चाहा "यदि भूमि चीनी थी तो हमारे सैनिकों को क्यों मारा गया और वे जाबाज कहां मारे गए थे।"

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर पेस्ट की है जिसमें श्री मोदी के सर्वदलीय बैठक में दिए गए उस बयान को जारी किया गया है जिसमें वह कहते है कि ना कोई हमारी सीमा में घुसा और ना ही किसी ने हमारी चौकी पर कब्ज़ा किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it