Top
Begin typing your search above and press return to search.

प्रधानमंत्री मोदी,राहुल गांधी ने 131वीं जयंती पर नेहरू को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 131वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री मोदी,राहुल गांधी ने 131वीं जयंती पर नेहरू को दी श्रद्धांजलि
X

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 131वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।"राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, "आज भारत अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है, वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भाईचारे, समतावाद और आधुनिक ²ष्टिकोण के मूल्यों के साथ हमारे देश की नींव रखी। हमारा प्रयास इन मूल्यों के संरक्षण के लिए होना चाहिए।"

राहुल गांधी ने यहां शांति वन में नेहरू की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।नेहरू ने साल 1947 से 1964 तक अपने निधन तक देश का नेतृत्व किया।
साल 1964 में उनकी मृत्यु के बाद उनके जन्मदिन को बच्चों के साथ उनके लगाव को देखते हुए बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। वह 'चाचा' नेहरू के रूप में भी लोकप्रिय हैं।नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के यहां हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू एक प्रसिद्ध वकील थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it