Top
Begin typing your search above and press return to search.

मोदी कर रहे हैं देश को बर्बाद: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा हमला करते हुए कहा है कि देशवासियों को उनके नोटबंदी जैसे कदम की भारी कीमत चुकानी पड़ी है और उनकी नीतियों के कारण देश बर्बाद हो रहा है।

मोदी कर रहे हैं देश को बर्बाद: राहुल
X

नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा हमला करते हुए कहा है कि देशवासियों को उनके नोटबंदी जैसे कदम की भारी कीमत चुकानी पड़ी है और उनकी नीतियों के कारण देश बर्बाद हो रहा है।

श्री गांधी ने गुरुवार को कहा “मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं। नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना महामारी में दुर्व्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था और रोज़गार का सत्यानाश। उनके पूंजीवादी मीडिया ने एक मायाजाल रचा है। ये भ्रम जल्द ही टूटेगा।”

इसके साथ ही श्री गांधी ने एक खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि सरकार ने संसदीय समिति को बताया कि कोरोना और लॉकडाउन के चलते देश में करीब दस करोड़ नौकरियों पर ख़तरा पैदा हो गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it