दशकों की उपलब्घियों को ध्वस्त कर रही है मोदी सरकार: राहुल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार खुद तो कुछ नया निर्मित नहीं कर पा रही है

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार खुद तो कुछ नया निर्मित नहीं कर पा रही है और उल्टे दशकों की मेहनत से देश ने जो हासिल किया है उसको बर्बाद करने में जुटी है।
गांधी ने ट्वीट किया “भारतीय जनता पार्टी की सरकार खुद कुछ नहीं बना सकती है। यह सिर्फ दश्कों की कड़ी मेहनत और लगन से किए गए विकास कार्यों को ध्वस्त कर सकती है।
The BJP Government can’t build anything. It can only destroy what was built over decades with passion and hard work. pic.twitter.com/IV0HYE1GJ7
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 3, 2019
इसक साथ ही उन्होंने खबरों की कुछ सुर्खियां दी हैं जिनमें लिखा है बीएसएनएल, एमटीएनएल के 1.98 लाख कर्मचारियों को जुलाई का वेतन नहीं मिला, आटोमोबाइल क्षेत्र में मंदी का दौर है, रेलवे के तीन लाख कर्मचारियों की नौकरी पर लटक रही है तलवार, एल एंड टी के अध्यक्ष ए एम नायक ने देश में आर्थिक मंदी के प्रति किया आगाह।


