मोदी सरकार की जालसाजियां सामने आ रही हैं: राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कुछ काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उनकी सरकार की जालसाजियां सामने आ रही है

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कुछ काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उनकी सरकार की जालसाजियां सामने आ रही है।
राहुल गांधी ने ट्वीटर पर कहा, “ लाइटस, कैमरा, स्कैम। सीन 1: 2007, मुख्यमंत्री मोदी आईएलएंडएफएस कंपनी को 70,000 करोड़ रुपए की परियोजना ‘गिफ्ट सिटी’ देते हैं। आजतक कुछ काम नहीं। जालसाजियाँ आईं सामने।”
लाइटस, कैमरा, स्कैम
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 30, 2018
सीन 1: 2007, CM मोदी IL&FS कंपनी को 70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट GIFT CITY देते हैं। आजतक कुछ काम नहीं। जालसाजियाँ आईं सामने।
सीन 2: 2018, PM मोदी LIC-SBI में लगे जनता के पैसे से 91000 करोड़ की कर्जदार IL&FS को बेलआउट दे रहे हैं।
“चौकीदार की दाढ़ी में तिनका”
इसी ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष आगे कहते हैं, “ सीन 2: 2018, प्रधानमंत्री मोदी एलआईसी- एसबीआई में लगे जनता के पैसे से 91000 करोड़ रुपए की कर्जदार आईएलएंड एफएस को बेलआउट दे रहे हैं। चौकीदार की दाढ़ी में तिनका।”
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों कांग्रेस आईएलएंडएफएस कंपनी के घाटे को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना कर रही है।


