Top
Begin typing your search above and press return to search.

मोदी उद्योगपतियों का कर्ज माफ करते है और मैं किसानों का करूंगा: राहुल

राहुल गांधी ने कहा कर्नाटक एवं पंजाब में उनकी पार्टी की सरकारों ने सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का कर्जा माफ कर दिया और छत्तीसगढ़ में भी सरकार बनाने पर ऐसा ही होगा

मोदी उद्योगपतियों का कर्ज माफ करते है और मैं किसानों का करूंगा: राहुल
X

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के किसानों को विश्वास दिलाया कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनते ही 10 दिनों के भीतर ही उनका कर्जा माफ कर दिया जायेगा।

गांधी ने आज यहां पार्टी द्वारा आयोजित किसान हुंकार रैली के सम्बोधन के साथ ही कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुए मोदी सरकार को किसानों का विरोधी एवं चंद बडे उद्योगपतियों का हितैषी करार देते हुए कहा कि पिछले चार साल में इस सरकार ने उद्योगपतियों का तीन लाख 50 हजार करोड़ रूपए का कर्जा माफ कर दिया लेकिन किसानों के लिए उनके मन में कोई जगह नही है।

गांधी ने कहा कि किसानों का कर्जा माफ करना न तो कोई तोहफा है और न यह उनके प्रति कोई एहसान बल्कि यह उनका हक है।

कर्जा माफी को एक शुरूआत बताते हुए उन्होने कहा कि किसानों की उनकी सरकार खाद,बीज, पानी एवं बिजली हर स्तर पर मदद करेंगी। सरकार बनने के बाद हर जिलो में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगेगा जिससे कि किसानों को उनके उत्पाद का लाभकारी मूल्य मिल सके।

उन्होने कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति जहां सुधरेंगी वहीं बड़ी संख्या में लोगो को रोजगार मिलेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it