Top
Begin typing your search above and press return to search.

अस्वस्थ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे राहुल गांधी और मनमोहन सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे

अस्वस्थ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे राहुल गांधी और मनमोहन सिंह
X

चंडीगढ़। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने यहां पहुंचे। यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को 48 घंटों तक घर पर आराम करने की सलाह दी है।

राहुल गांधी और मनमोहन सिंह सोमवार को चंडीगढ़ के समीप मोहली में 'नवजीवन' हिंदी अखबार को फिर से लॉन्च करने के लिए पहुंचे थे।

अमरिंदर सिंह से मिलने के बाद दोनों नेता नई दिल्ली लौट गए।

मुख्यमंत्री खराब स्वास्थ्य के कारण इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए।

76 वर्षीय अमरिंदर सिंह रविवार को पीजीआईएमईआर में कुछ नियमित चिकित्सा जांच के लिए गए थे। उन्हें पिछले हफ्ते संक्रमण हुआ था, जिसके बाद वह अस्पताल गए थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it