Top
Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्र दिवस परेड के कारण दादर में ट्रैफिक प्रतिबंध, मुंबई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर मुंबई पुलिस ने दादर क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है

महाराष्ट्र दिवस परेड के कारण दादर में ट्रैफिक प्रतिबंध, मुंबई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
X

मुंबई। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर मुंबई पुलिस ने दादर क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने बताया कि 1 मई को दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान में महाराष्ट्र दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसके चलते आसपास के सभी मार्गों पर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात में बदलाव और प्रतिबंध लागू रहेंगे।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक नोटिफिकेशन के अनुसार, परेड के सुचारू संचालन और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा, बाधा या खतरे से बचाने के लिए यह विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस ने मोटर चालकों को सलाह दी गई है कि वे सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच दादर और शिवाजी पार्क के आसपास के मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे इस इलाके में जाने से बचें और कोहिनूर बीएमसी लॉट में बनी निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल करें।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि विभिन्न स्थानों पर संकेतक (साइन बोर्ड) और ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को मार्गदर्शन देंगे, ताकि उन्हें कम से कम असुविधा हो। इसके अलावा, स्थानीय निवासियों और बिना कार पास वाले नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने वाहन दादर स्थित जेके सावंत रोड पर प्लाजा सिनेमा के पास बीएमसी के कोहिनूर पार्किंग लॉट में पार्क करें।

जानकारी के अनुसार, परेड का मार्च शिवाजी पार्क मैदान के गेट नंबर 5 से शुरू होकर, बाईं ओर मुड़कर केलुस्कर रोड (उत्तर) - सी रामचंद्र चौक - बाईं ओर मुड़कर - एस सावरकर रोड (दक्षिण की ओर) - संगीतकार वसंत देसाई चौक (केलुस्कर रोड का दक्षिणी जंक्शन) - और फिर दाईं ओर मुड़कर अंत में 'नारली बाग' पर समाप्त होगा।

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि महाराष्ट्र दिवस का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it