Top
Begin typing your search above and press return to search.

'राहुल गांधी को 'पब्लिसिटी' की भूख', जेपी नड्डा के बयान का शिवसेना प्रवक्ता ने किया समर्थन

शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल सही बात है कि राहुल गांधी सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए कभी पीएम आवास के बाहर चले जाते हैं तो कभी पुलिस थाने में धरना देने लगते हैं।

राहुल गांधी को पब्लिसिटी की भूख, जेपी नड्डा के बयान का शिवसेना प्रवक्ता ने किया समर्थन
X

मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल सही बात है कि राहुल गांधी सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए कभी पीएम आवास के बाहर चले जाते हैं तो कभी पुलिस थाने में धरना देने लगते हैं।

शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि जेपी नड्डा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने पब्लिसिटी हासिल करने के उद्देश्य से संसद भवन और पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दावा किया कि एफआईआर दर्ज होने तक राहुल गांधी वहां से हटने को तैयार नहीं थे।

हेगड़े ने जेपी नड्डा के हवाले से यह भी कहा कि राहुल गांधी संसद सत्र के दौरान विदेश चले जाते हैं और इस दौरान भारत की छवि खराब करने वाले बयान देते हैं। भारत लौटने के बाद वह ऐसे विरोध प्रदर्शनों के जरिए मीडिया का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करते हैं।

शिवसेना प्रवक्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अखिलेश यादव पर किए गए कटाक्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने अखिलेश यादव की पीडीए की राजनीति पर सवाल उठाते हुए इसमें 'पाकिस्तान' को भी जोड़ने की बात कही। समाजवादी पार्टी मुस्लिम समर्थक और हिंदू विरोधी राजनीति करती है और अखिलेश यादव ने अब तक राम मंदिर में रामलला के दर्शन नहीं किए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान विपक्षी गठबंधन के कुछ नेताओं ने पाकिस्तान के पक्ष में नजर आने वाली बातें कहीं और भारतीय सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

कृष्णा हेगड़े ने कांग्रेस द्वारा 'वंदे मातरम' के कुछ पद गाए जाने के मुद्दे पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि देश की भावनाओं से जुड़े इस गीत को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। हेगड़े ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कांग्रेस से देश से माफी मांगने की मांग की।

हेगड़े ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई कथित चेतावनी और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर सामने आए बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान की ओर से भी अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। हेगड़े ने कहा कि यह घटनाक्रम चिंताजनक है और भारत हमेशा दोनों पक्षों से युद्ध समाप्त करने की अपील करता रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it