Top
Begin typing your search above and press return to search.

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया-इंडिगो विमानों के पंख टकराए

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक गंभीर दुर्घटना होते-होते बच गई

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया-इंडिगो विमानों के पंख टकराए
X

टैक्सीवे पर टक्कर: यात्रियों में अफरा-तफरी, सभी सुरक्षित

  • एयर इंडिया के विमान को हल्का नुकसान, DGCA ने शुरू की जांच
  • इंडिगो-एयर इंडिया आमने-सामने, तकनीकी जांच जारी
  • मुंबई एयरपोर्ट पर चूक या तकनीकी गलती? हादसे की पड़ताल में जुटे अधिकारी

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक गंभीर दुर्घटना होते-होते बच गई। टैक्सीवे पर एयर इंडिया और इंडिगो के दो यात्री विमानों के पंख (विंगटिप्स) आपस में टकरा गए। घटना के समय दोनों विमानों में यात्री सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

घटना कैसे हुई?

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732, जो मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली थी, टैक्सीवे पर पुशबैक के बाद खड़ी थी। इसी दौरान हैदराबाद से मुंबई पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी। इसी क्रम में दोनों विमानों के पंखों के सिरे आपस में रगड़ गए। टक्कर से एयर इंडिया के विमान को हल्का नुकसान पहुंचा है।

एयरलाइंस का बयान

एयर इंडिया ने पुष्टि की कि विमान को एहतियातन तकनीकी जांच के लिए रोक दिया गया है। यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

इंडिगो ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और विमान की जांच की जा रही है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और अन्य नियामक अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि टक्कर मानवीय चूक, सिग्नल की गलती या किसी अन्य तकनीकी कारण से हुई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it