Top
Begin typing your search above and press return to search.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर की अधिक मतदान की अपील, राहुल सहित कई हस्तियों को किया टैग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई राजनेताओं से अधिक मतदाताओं को वोट डालने को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया

पीएम मोदी ने ट्वीट कर की अधिक मतदान की अपील, राहुल सहित कई हस्तियों को किया टैग
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई राजनेताओं, खिलाड़ियों, अभिनेताओं से अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनावों में अधिक से अधिक मतदाताओं को वोट डालने को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं राहुल गांधी, (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी, (राकांपा प्रमुख) शरद पवार, (बसपा सुप्रीमो) मायावती, (सपा प्रमुख) अखिलेश यादव, (राजद नेता) तेजस्वी यादव और (द्रमुक प्रमुख) एम.के. स्टालिन से आगामी लोकसभा चुनावों में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने की अपील करता हूं।"



प्रधानमंत्री ने इनके अलावा पी.वी.सिंधू, साइना नेहवाल, एस. किदांबी, अमिताभ बच्चन, सलमान खान,आमिर खान,शाहरुख खान, रतन टाटा, आनंद महिंद्रा से भी चुनाव में लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।














Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it