Top
Begin typing your search above and press return to search.

जेएनयू में छात्रों ने शुरू किया अनशन

फीस वृद्धि सहित अन्य तमाम मांगों को लेकर जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के छात्रों ने अनशन शुरु कर दिया

जेएनयू में छात्रों ने शुरू किया अनशन
X

नई दिल्ली। फीस वृद्धि सहित अन्य तमाम मांगों को लेकर जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के छात्रों ने अनशन शुरु कर दिया है। अनशन शुरु होने से पहले रात में यहां रैली निकाली गई। इस बार अनशन सावरमती ढ़ाबे के पास किया जा रहा है।

जेएनयू की छात्र नेता अमुथा जयदीप ने बताया, कि सरकार के इशारे पर यहां शिक्षा का निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है, इसीलिए एक तरफ फीस बढ़ाई जा रही है, वहीं ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के छात्रों के लिए जो विशेष प्रावधान हैं, उन्हें खत्म किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन जो प्रावधान यहां कर रहा है, उसके बाद देश के जो गरीब छात्र यहां आकर सस्ती शिक्षा ले लेते थे, अब यह संभव नहीं होगा, सीटों में भी कटौती की जा रही है।

उन्होंने बताया, कि प्रबंधन यहां मैनेजमेंट का कोर्स शुरु किया है, जिसकी फीस 12 लाख रुपए है, इस कोर्स में जो पढ़ने के लिए छात्र आने वाले हैं, उनके लिए यहां किसी तरह की सुविधा नहीं है। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है, कि जब जेएनयू के सभी छात्र अनुदानित फीस पर पढ़ रहे हैं, तो मैनेजमेंट के छात्रों को भी यह सुविधा मिलानी चाहिए।

उन्होंने बताया, कि इसी तरह पिछले सत्र में बिना तैयारी के इंजीनियरिंग का कोर्स शुरु कर दिया गया। छात्रों द्वारा किया जा रहा यह अनशन अनिश्चितकालीन है। अनशन पर बैठने वालों मे सारिका चौधरी, आशी घोष, कीर्ति राय, गीता कुमारी, शुभान्शु सिंह, अखिलेश कुमार, वत्या रैना, सूर्य प्रकाश, मयूर कुमार, सौर्या मजूमदार व मृत्युंजय कुमार शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it