Top
Begin typing your search above and press return to search.

अमेर‍िकी वाहनों : 'शिकारगाह' बन गया होर्मुज स्ट्रेट

तेहरान, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल हुसैन मोहब्बी ने होर्मुज स्‍ट्रेट में एक अमेर‍िकी बिना चालक वाली पनडुब्बी को पकड़ने का दावा क‍िया। मोहब्बी ने स्‍पष्‍ट क‍िया कि होर्मुज स्‍ट्रेट अब अमेर‍िकी पनडुब्बी वाहनों का 'शिकारगाह' बन गया है।

अमेर‍िकी वाहनों : शिकारगाह बन गया होर्मुज स्ट्रेट
X

तेहरान, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल हुसैन मोहब्बी ने होर्मुज स्‍ट्रेट में एक अमेर‍िकी बिना चालक वाली पनडुब्बी को पकड़ने का दावा क‍िया। मोहब्बी ने स्‍पष्‍ट क‍िया कि होर्मुज स्‍ट्रेट अब अमेर‍िकी पनडुब्बी वाहनों का 'शिकारगाह' बन गया है।

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की र‍िपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल हुसैन मोहब्बी ने कहा क‍ि होर्मुज स्‍ट्रेट खुला नहीं है।

उन्‍होंने रविवार देर रात जारी एक संदेश में एक और अमेर‍िकी पनडुब्बी वाहन पकड़ने का दावा क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि होर्मुज स्‍ट्रेट अमेरिका के पनडुब्बी वाहनों के लिए 'शिकारगाह' बन गया है।

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) के अनुसार, उन्होंने बताया क‍ि इस 'एमके 18 मॉड 2 किंगफिश' को पकड़ा गया है। यह एक एडवांस्ड एयूवी यानी बिना चालक के अपने आप पानी के नीचे चलने वाला वाहन है, जिसमें सोनार और सटीक नेविगेशन सिस्टम लगे हैं। इसकी कीमत कई मिलियन डॉलर है।

उन्होंने कहा क‍ि यह सिर्फ किसी वाहन को पकड़ना नहीं है, बल्कि तकनीक और खुफिया जानकारी के लिहाज से हमारे लिए एक अहम उपलब्धि है।

आईआरएनए के अनुसार, इससे पहले रविवार को आईआरजीसी ने दावा किया था कि उसकी नौसेना ने होर्मुज स्‍ट्रेट में अमेरिकी सेना के एक एडवांस्ड मानवरहित अंडरवॉटर व्हीकल (यूयूवी) को पकड़ लिया था।

आईआरजीसी के मुताबिक, यह वाहन उस इलाके में जासूसी गतिविधियां कर रहा था। यह सितंबर में इस अहम समुद्री रास्ते में आईआरजीसी नौसेना की ओर से पकड़ा गया दूसरा यूयूवी था।

आईआरएनए के अनुसार, इससे करीब दो हफ्ते पहले डाइव-एलडी नाम के एक ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल को भी पकड़े जाने का दावा किया गया था। इसे लंबी दूरी की निगरानी और पानी के नीचे दूसरे अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it