Top
Begin typing your search above and press return to search.

अमेरिकी मिसाइल सिस्टम को लेकर रूस अलर्ट

मॉस्‍को, जापान में अमेरिकी टाइफॉन मिसाइल सिस्टम की तैनाती पर रूस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी है।

अमेरिकी मिसाइल सिस्टम को लेकर रूस अलर्ट
X

मॉस्‍को, जापान में अमेरिकी टाइफॉन मिसाइल सिस्टम की तैनाती पर रूस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी है।

रूस ने कहा क‍ि सैन्‍य अभ्‍यास के ल‍िए तैनात क‍िए गए म‍िसाइल स‍िस्‍टम को अगर अभ्‍यास खत्‍म होने के बाद नहीं हटाया गया तो इसका जवाब जरूर द‍िया जाएगा।

रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुडेंको ने कहा कि जापान ने वादा क‍िया है क‍ि सैन्य अभ्यास खत्म होने के बाद मिसाइलें हटा ली जाएंगी, लेक‍िन मॉस्को को जापान पर ब‍िल्‍कुल भी भरोसा नहीं है।

रूसी समाचार एजेंसी 'तास' की र‍िपोर्ट के अनुसार, रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुडेंको ने वाद‍ाख‍िलाफी के ख‍िलाफ कार्रवाई की बात कही है।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, रुडेंको ने रूस के अखबार इजवेस्तिया को दिए इंटरव्यू में कहा, “जापानी अधिकारियों ने हमसे वादा किया है कि सैन्य अभ्यास खत्म होने के बाद इन मिसाइलों को वहां से हटा लिया जाएगा।”

उन्होंने कहा क‍ि दुर्भाग्य से हमें जापान की मौजूदा सरकार पर बहुत कम भरोसा है। इसलिए हमने चेतावनी दी है कि ऐसी कार्रवाइयों का जवाब जरूर दिया जाएगा।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, अमेरिकी सेना ने जून से सितंबर के बीच होने वाले सैन्य अभ्यास के लिए जापान के चार मुख्य द्वीपों में से एक क्यूशू पर अपने जमीन से लॉन्च किए जाने वाले टाइफॉन मिसाइल सिस्टम तैनात करने की योजना बनाई थी। क्यूशू जापान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

टाइफॉन सिस्टम को मध्यम और कम दूरी की मिसाइलें लॉन्च करने के लिए बनाया गया है। सैन्य अभ्यास के दौरान टाइफॉन के साथ हिमर्स मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर तैनात किए जाने की भी खबर थी।

रूसी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, रूस ने कहा है कि टाइफॉन मिसाइल सिस्टम को जापान की जमीन से हटाया जाए।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि टाइफॉन सिस्टम की तैनाती वाले सैन्य अभ्यास से इस क्षेत्र में रूस के हितों और उसकी सुरक्षा को खतरा पैदा होता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it