Top
Begin typing your search above and press return to search.

अमेरिकी एमक्‍यू-9 ड्रोन पर ईरान का मिसाइल अटैक

तेहरान, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज स्‍ट्रेट के ऊपर अमेरिकी एमक्‍यू-9 ड्रोन को मार ग‍िराया।

अमेरिकी एमक्‍यू-9 ड्रोन पर ईरान का मिसाइल अटैक
X

तेहरान, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज स्‍ट्रेट के ऊपर अमेरिकी एमक्‍यू-9 ड्रोन को मार ग‍िराया। आईआरजीसी ने दावा क‍िया क‍ि हमेशा सतर्क रहने वाले ईरान के आधुनिक एयर डिफेंस ने इस कार्रवाई को अंजाम द‍िया।

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी ने ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्‍यूज के हवाले से बताया कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के दावे के अनुसार, सोमवार तड़के आईआरजीसी आधुनिक एयर डिफेंस फोर्स ने होर्मुज स्‍ट्रेट के ऊपर अमेरिका के लंबी दूरी वाले एमक्‍यू-9 ड्रोन को मार गिराया।

आईआरजीसी ने कहा क‍ि ईरान के आधुनिक एयर डिफेंस के हमेशा सतर्क रहने वाले लड़ाकों ने सोमवार तड़के मिसाइल से अमेरिका के लंबी दूरी वाले ड्रोन को निशाना बनाया।

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बताया क‍ि होर्मुज स्‍ट्रेट के ऊपर अमेरिका का एक एमक्‍यू-9 ड्रोन उड़ रहा था। तभी ईरानी वायु रक्षा मिसाइलों से ने त्‍वर‍ित कार्रवाई करते हुए ड्रोन को मार गिराया।

आईआरजीसी के बयान के हवाले से कहा गया है कि हमने को बाद ड्रोन न‍िष्‍क्रीय होकर खाड़ी के पानी में जा गिरा। इससे पहले ईरानी सेना ने सोमवार को ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल मिनहाद एयर बेस पर हमले का दावा क‍िया। इस हमले में अमेरिकी सैन्‍य ठ‍िकानों को न‍िशाना बनाया गया। ईरान का कहना है क‍ि यह कार्रवाई लारक द्वीप पर हुए अमेर‍िकी हमले के जवाब में की गई।

आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा, "आक्रामकता और अपराध इस्लामी गणराज्य ईरान के होर्मुज स्‍ट्रेट पर नियंत्रण को कमजोर करने की दुश्मन की कोशिशों में उसकी हताशा को दूर नहीं कर सकते। हर हमले का जवाब इससे भी अधिक कड़े और विनाशकारी तरीके से दिया जाएगा।"

रव‍िवार रात लारक द्वीप पर मौजूद आईआरजीसी के दो रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाते हुए अमेरिका ने हमले क‍िए थे। आईआरजीसी ने दावा किया कि रविवार रात हॉर्मोजगान प्रांत के लारक द्वीप पर हुए हमले में कई सैन्यकर्मी और आम नागरिक मारे गए या घायल हुए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it