Top
Begin typing your search above and press return to search.

129 देशों-क्षेत्रों के प्रतिनिधि सीआईएफआईटी में जुटेंगे

बीजिंग, 26वां चीन अंतरराष्ट्रीय निवेश एवं व्यापार मेला (सीआईएफआईटी) 8 से 11 सितंबर तक दक्षिण-पूर्वी चीन के फुच्यान प्रांत के श्यामन शहर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष मेले में 129 देशों और क्षेत्रों तथा 30 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 1,200 से अधिक सरकारी एजेंसियों और व्यापारिक समूहों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।

129 देशों-क्षेत्रों के प्रतिनिधि सीआईएफआईटी में जुटेंगे
X

बीजिंग, 26वां चीन अंतरराष्ट्रीय निवेश एवं व्यापार मेला (सीआईएफआईटी) 8 से 11 सितंबर तक दक्षिण-पूर्वी चीन के फुच्यान प्रांत के श्यामन शहर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष मेले में 129 देशों और क्षेत्रों तथा 30 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 1,200 से अधिक सरकारी एजेंसियों और व्यापारिक समूहों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।

रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के निवेश संवर्धन ब्यूरो के उप निदेशक यू क्वांगशंग ने बताया कि मेले का स्थायी विषय 'द्विपक्षीय निवेश का विस्तार, वैश्विक विकास को बढ़ावा' है। मेले में 'चीन में निवेश', 'चीन का निवेश' और 'अंतरराष्ट्रीय निवेश' तीन प्रमुख खंड होंगे। इसके तहत 2 लाख वर्ग मीटर का प्रदर्शनी क्षेत्र, 14 विशेष प्रदर्शनी क्षेत्र, 46 थीम आधारित गतिविधियां और 52 परियोजना रोड शो आयोजित किए जाएंगे।

यू क्वांगशंग ने बताया कि इस वर्ष द्विपक्षीय निवेश सहयोग को और मजबूत किया जाएगा। चीनी निवेश प्रदर्शनी क्षेत्र का विस्तार कर इसे करीब 20 हजार वर्ग मीटर किया गया है। यहां आपूर्ति श्रृंखला संपर्क, देश-विशेष बैठकें और विदेशी औद्योगिक पार्कों के प्रचार जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।

वहीं, वित्तीय प्रदर्शनी क्षेत्र का आकार दोगुना किया गया है। नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति, विशेषज्ञता एवं नवाचार और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार से जुड़े प्रदर्शनी क्षेत्रों को भी उन्नत किया गया है।

इसके अलावा, इस वर्ष पहली बार फिनलैंड और सऊदी अरब को 'दोहरे मुख्य अतिथि देश' तथा क्वांगतोंग और छिंगहाई प्रांतों को 'दोहरे मुख्य अतिथि प्रांत' घोषित किया गया है। फिनलैंड पहली बार राष्ट्रीय मंडप के साथ इस मेले में हिस्सा ले रहा है।

वहीं, मुख्य अतिथि प्रांतों में शामिल छिंगहाई ने 720 वर्ग मीटर का विशेष थीम मंडप तैयार किया है, जिसमें प्रांत के प्रमुख उद्योगों, हरित विकास की उपलब्धियों और प्रमुख निवेश परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it