Top
Begin typing your search above and press return to search.

18वें तूफान से चीन का सामना

बीजिंग, चीन में इस वर्ष का 18वां तूफान 'साउडेल' गुरुवार सुबह पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के तट पर तीसरी बार टकराया। प्रांतीय मौसम विज्ञान वेधशाला के अनुसार, तूफान के केंद्र के निकट अधिकतम निरंतर हवा की गति 23 मीटर प्रति सेकंड दर्ज की गई।

18वें तूफान से चीन का सामना
X

बीजिंग, चीन में इस वर्ष का 18वां तूफान 'साउडेल' गुरुवार सुबह पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के तट पर तीसरी बार टकराया। प्रांतीय मौसम विज्ञान वेधशाला के अनुसार, तूफान के केंद्र के निकट अधिकतम निरंतर हवा की गति 23 मीटर प्रति सेकंड दर्ज की गई।

तूफान गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे फुजि‍यान के झांगझोउ शहर के झांगपु काउंटी के तट से टकराया।

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 28 अगस्त को साउडेल ने पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के तट पर दो बार दस्तक दी थी। मौसम विभाग के मुताबिक, पहली बार यह सुबह करीब 8:05 बजे तट से टकराया था, तब इसके केंद्र के पास हवा की अधिकतम रफ्तार 35 मीटर प्रति सेकंड थी।

इसके कुछ ही देर बाद सुबह करीब 9:10 बजे, तूफान ने झेजियांग के वेनझोउ शहर के तट पर दूसरी बार लैंडफॉल किया। उस समय हवा की अधिकतम रफ्तार 33 मीटर प्रति सेकंड थी।

झेजियांग प्रांत ने 27 अगस्त को तूफान को देखते हुए आपातकालीन प्रतिक्रिया स्तर को बढ़ाकर लेवल-1 कर दिया था, जो सबसे उच्च स्तर होता है।

अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए थे कि समुद्र में कोई व्यक्ति, जहाज या अन्य गतिविधि न रहे।

फुजि‍यान प्रांत के बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के अनुसार, 28 अगस्त सुबह 7 बजे तक लगभग 2,47,700 लोगों को जोखिम वाले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था।

इसके अलावा, 80 हजार से अधिक आपातकालीन कर्मी और 80 हजार से ज्यादा उपकरण किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखे गए थे।

टाइफून की तैयारी के लिए झेजियांग ने व्यापक जोखिम निरीक्षण किए थे। 4,000 से अधिक निगरानी कर्मियों ने 7,200 से अधिक भू-वैज्ञानिक खतरों वाली संभावित जगहों और जोखिम वाले क्षेत्रों में 19,000 से अधिक बार गश्त की थी, जबकि जोखिम की पहचान में मदद के लिए 564 भू-वैज्ञानिक विशेषज्ञों को 73 काउंटियों में भेजा गया था।

चीन के राष्ट्रीय मौसम केंद्र ने 28 अगस्त की सुबह तूफान को लेकर चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर होता जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it