Top
Begin typing your search above and press return to search.

बेल्जियम के पीएम वेवर मिले प्रधानमंत्री मोदी से

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर का हैदराबाद हाउस में स्वागत किया। यहीं पर दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर वार्ता आयोजित की गई।

बेल्जियम के पीएम वेवर मिले प्रधानमंत्री मोदी से
X

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर का हैदराबाद हाउस में स्वागत किया। यहीं पर दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर वार्ता आयोजित की गई।

भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि पीएम मोदी ने बेल्जियम के समकक्ष बार्ट डी वेवर का गुरुवार को हैदराबाद हाउस में गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों के बीच भारत-बेल्जियम साझेदारी को और सुदृढ़ करने के लिए अहम वार्ता आयोजित की गई है।

वेवर की प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली भारत यात्रा है। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। भारत और बेल्जियम रक्षा क्षेत्र में सहयोग को नई ऊंचाई देने की तैयारी में हैं। बेल्जियम के प्रधानमंत्री और रक्षा एवं विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रांकेन की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों की रक्षा कंपनियों के बीच 10 प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।

इन समझौतों के तहत बेल्जियम की रक्षा तकनीक का भारत में उत्पादन और असेंबली होगी। इसमें 70 मिमी रॉकेट, गोला-बारूद, ड्रोन, रडार, सेंसर, हथियार प्रणालियां और समुद्री सुरक्षा तकनीक शामिल हैं।

भारत की एलएंडटी और बेल्जियम की एक्सेल के बीच माइन काउंटरमेजर वेसल के लिए स्वायत्त प्रणालियों पर सहयोग होगा।

दोनों देशों के रक्षा उद्योग संगठनों बीएसडीआई और एसआईडीएम के बीच समझौते से ‘मेक इन इंडिया’ के तहत संयुक्त रक्षा उत्पादन और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

बेल्जियम के रक्षा मंत्री फ्रांकेन ने पहले ही कहा है कि यूरोप और हिंद-प्रशांत की सुरक्षा अब एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। भारत के साथ सैन्य, तकनीकी और औद्योगिक सहयोग दोनों देशों की सुरक्षा तथा आर्थिक हितों के लिए महत्वपूर्ण है।

बेल्जियम के पीएम गुरुवार को भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के संदर्भ में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के एक बिजनेस कार्यक्रम में मुख्य भाषण भी देंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it