मैं इनसे माफी कभी नहीं मागूंगा : राहुल
भारतीय जनता पार्टी देश के जिन राज्यों में शासन में हैं वहां महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं और उन्होंने अपने बयान में इसी हकीकत को उजागर किया है इसलिए वह माफी नहीं मांगेंगे।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि यह सच्चाई है कि भारतीय जनता पार्टी देश के जिन राज्यों में शासन में हैं वहां महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं और उन्होंने अपने बयान में इसी हकीकत को उजागर किया है इसलिए वह माफी नहीं मांगेंगे।
श्री गांधी ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने देश के समक्ष वास्तविकता रखी है और उसको बयां किया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की राजधानी दिल्ली को ‘रेप कैपिटल’ कह चुके हैं। उन्होंने कहा “मैं इनसे माफी कभी नहीं मांगने वाला हूँ।”
राहुल गाँधी ने ट्विटर पर मोदी का वीडियो भी ट्वीट किया-
Modi should apologise.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 13, 2019
1. For burning the North East.
2. For destroying India’s economy.
3. For this speech, a clip of which I'm attaching. pic.twitter.com/KgPU8dpmrE
उन्होंने कहा “श्री मोदी ने कहा था कि मेक इन इंडिया होगा। हमने सोचा कि अखबारों में मेक इन इंडिया, मेक इन इंडिया, मेक इन इंडिया दिखाई देगा, मगर आज जब हम अखबार खोलते हैं, हमें सब जगह रेप इन इंडिया दिखाई देता है। कोई भी स्टेट नहीं है, जहाँ भाजपा का शासन हो और वहाँ महिलाओं पर बलात्कार नहीं हो रहा है।”


