Top
Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के सरकार के तरीके से गहराया संकट: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार कोरोना के खिलाफ जानबूझकर ऐसी लड़ाई लड़ रही है जिससे पूरा देश गहरे संकट में आ गया है।

कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के सरकार के तरीके से गहराया संकट: राहुल
X

नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार कोरोना के खिलाफ जानबूझकर ऐसी लड़ाई लड़ रही है जिससे पूरा देश गहरे संकट में आ गया है।

श्री गांधी ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि सरकार कोविड-19 के खिलाफ सुनियोजित ढंग से काम कर रही है जिससे देश में लोगों की मुसीबत बढ़ रही है और गरीबों का जीना इससे दूभर हो गया है। सरकार की नीतियों के कारण देश की जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आ गई है और 12 करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं। इसी लड़ाई का परिणाम है कि भारत में आज संक्रमित मरीजों की संख्या दुनिया में हर दिन सबसे ज्यादा मिल रही है।

श्री गांधी ने ट्वीट किया 'कोविड के ख़िलाफ़ मोदी सरकार की ‘सुनियोजित लड़ाई’ ने भारत को मुसीबतों की खाई में धकेल दिया और जीडीपी में 24 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी आयी, 12 करोड़ नौकरियाँ खोयीं, 15.5 तथा एक लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त तनावग्रस्त क़र्ज़ है। विश्व में कोविड के सर्वाधिक दैनिक केस-मौतें, लेकिन भारत सरकार व मीडिया कहें ‘सब चंगा सी’।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it