Top
Begin typing your search above and press return to search.

एनपीआर को एनआरसी से जोड़ना चाहती है सरकार : कांग्रेस

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) से जोड़ना चाहती है

एनपीआर को एनआरसी से जोड़ना चाहती है सरकार : कांग्रेस
X

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) से जोड़ना चाहती है और इस मामले में झूठ बोलकर भ्रम फैला रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने 2017 तथा 2018 में कह दिया था कि एनपीआर की प्रक्रिया एनआरसी से पहले की है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह घोषणा गृह मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट में है।

श्री माकन ने कहा कि वार्षिक रिपोर्ट एक सरकारी दस्तावेज होता है जिसमें सरकार अपनी योजनाओं का खुलासा भी करती है और साल भर के अपने काम की जानकारी भी देती है। गृह मंत्रालय की पिछली दो साल की वार्षिक रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि एनआरसी से पहले की प्रक्रिया एनपीआर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार जब यह योजना लेकर आई थी तब इसका मकसद इसे एनआरसी से लिंक करने का नहीं था जबकि मोदी सरकार इसे एनआरसी से लिंक कर रही है।

गौरतलब है केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा था कि मंत्रिमंडल ने एनपीआर पर नियम के अनुसार काम करने को मंजूरी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया था कि एनपीआर का एनआरसी से कोई संबंध नहीं है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it