Top
Begin typing your search above and press return to search.

सीएए को लेकर सरकार का पक्ष सही : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की और कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सरकार का पक्ष सही है

सीएए को लेकर सरकार का पक्ष सही : मोदी
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की और कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर सरकार का पक्ष सही है।

संसद के पुस्तकालय भवन में आज शाम आयोजित इस बैठक में राजग से जुड़ी भाजपा, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी, अन्नाद्रमुक, आदि दलों के नेता शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार श्री मोदी ने राजग के नेताओं को नसीहत दी कि उन्हें सीएए के मुद्दे पर रक्षात्मक रुख अपनाने की जरूरत नहीं है। इसकी बजाय वे आक्रामक रहें। केंद्र सरकार ने कुछ गलत नहीं किया है।

श्री मोदी ने बाद में ट्वीट करके बताया,“राजग परिवार के साथ एक उत्कृष्ट बैठक हुई, हमारा गठबंधन भारत की विविधता और गतिशीलता का प्रतिनिधित्व करता है। राजग ने सुशासन से जुड़े विकास कार्यक्रमों के लिए एक पहचान बनाई है जो लाखों लोगों को सशक्त बना रहा है।”

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बताया कि बैठक में बोडो लैंड समस्या का समाधान की भी जानकारी दी गई जो पिछले 50 साल से लंबित था। इसके समाधान से भविष्य में असम के विभाजन की मांग भी समाप्त हो जायेगी।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली के शाहीन बाग के बारे में भी बैठक में चर्चा हुई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it