Top
Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना रोकने के ठोस उपाय करे सरकार: राहुल

राहुल गांधी ने कहा है कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए ठोस उपाय कर यदि स्थिति में बदलाव नहीं किया जाता है तो दस अगस्त तक देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो जाएगी।

कोरोना रोकने के ठोस उपाय करे सरकार: राहुल
X

नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए ठोस उपाय कर यदि स्थिति में बदलाव नहीं किया जाता है तो दस अगस्त तक देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो जाएगी।

श्री गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश में हर रोज कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में रिकॉर्ड इज़ाफ़ा हो रहा है लेकिन सरकारी स्तर पर इस स्थिति में सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे है।

उन्होंने ट्वीट किया "10,00,000 का आँकड़ा पार हो गया। इसी तेज़ी से कोविड-19 फैला तो 10 अगस्त तक देश में 20,00,000 से ज़्यादा संक्रमित होंगे। सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस, नियोजित कदम उठाने चाहिए।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it