Begin typing your search above and press return to search.
चीन सीमा की स्थिति पर चुप्पी तोड़े सरकार: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन सीमा पर तनाव की स्थिति को लेकर सरकार की चुप्पी को खतरनाक बताया है और कहा है कि संकट से जूझ रही देश की जनता को असलियत बतायी जानी चाहिये।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन सीमा पर तनाव की स्थिति को लेकर सरकार की चुप्पी को खतरनाक बताया है और कहा है कि संकट से जूझ रही देश की जनता को असलियत बतायी जानी चाहिये।
श्री गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा "संकट के इस दौर में चीन सीमा की स्थिति को लेकर सरकार की चुप्पी से अटकलबाज़ी ज़ोर पकड़ रही है और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। सरकार को देश की जनता को साफ-साफ बताना चाहिए कि सीमा पर हो क्या रहा है।"
गौरतलब है कि लद्दाख से लेकर सिक्किम तक चीन सीमा पर इस माह की शुरुआत से तनाव की स्थिति है और दोनों ओर से सैनिकों के बीच पथराव की घटनाएं और झड़पें हुई है।
Next Story


