Top
Begin typing your search above and press return to search.

'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता, हरियाणा में पूरी सरकार ही घुसपैठिया', राहुल गांधी का हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारतीय जनता पार्टी और पिछले दिनों हुए चुनावों को लेकर तथाकथित 'वोट चोरी' पर तीखा हमला किया है।

भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता, हरियाणा में पूरी सरकार ही घुसपैठिया, राहुल गांधी का हमला
X

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक हमलावर पोस्ट साझा करते हुए भाजपा पर एक बार फिर से 'वोट चोरी' का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि वोट चोरी के जरिए कभी सीटें चुराई जाती हैं, तो कभी पूरी की पूरी सरकार ही हड़प ली जाती है।

उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि लोकसभा में भाजपा के जो 240 सांसद हैं, उनमें से मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। राहुल ने तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या इन सांसदों को भाजपा की ही भाषा में 'घुसपैठिया' कहा जाना चाहिए? उन्होंने वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया को लेकर तीखा हमला बोला है।

'असली डर सच्चा का...'

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार। लोकसभा के 240 भाजपा सांसदों में से मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। पहचानना मुश्किल नहीं- क्या उन्हें भाजपा की भाषा में 'घुसपैठिए' कहें? उन्होंने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां तो पूरी सरकार ही 'घुसपैठिया' है।

राहुल गांधी ने कहा कि जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं- वो ख़ुद 'रिमोट कंट्रोल्ड' हैं। उन्हें असली डर सच्चाई का है, क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते। इससे पहले राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे आने के बाद चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला बोला था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it