Top
Begin typing your search above and press return to search.

तमिलनाडु की रैली में राहुल बोले- भाजपा के सामने अन्नाद्रमुक का सरेंडर, आरएसएस को भी घेरा

तमिलनाडु चुनाव से पहले राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में एक रैली के दौरान भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि AIADMK ने भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के आगे समर्पण कर दिया है। उनके मुताबिक भाजपा राज्य में पकड़ बनाने के लिए एआईएडीएमके का सहारा ले रही है।

तमिलनाडु की रैली में राहुल बोले- भाजपा के सामने अन्नाद्रमुक का सरेंडर, आरएसएस को भी घेरा
X

चेन्नई। तमिलनाडु की सियासत चुनावी उबाल पर है और सत्ता की जंग अब खुली टक्कर में बदल चुकी है। जैसे-जैसे मतदान की घड़ी करीब आ रही है, आरोपों और पलटवार की धार और तेज होती जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कन्याकुमारी की रैली से भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया। उन्होंने एआईएडीएमके पर सीधे भाजपा के सामने समर्पण (सरेंडर) करने का आरोप जड़कर सत्ता समीकरणों को चुनौती दी है, जिससे राज्य की राजनीति में नई हलचल मच गई है।

पूरी बात को ऐसे समझिए कि कन्याकुमारी में रैली के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एआईएडीएमके के नेताओं ने भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एआईएडीएमके का इस्तेमाल कर रही है।

तमिलनाडु पर अपना नियंत्रण चाहता है आरएसएस- राहुल

दूसरी ओर अपने संबोधन में राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरएसएस द्रविड़ विचारधारा को पसंद नहीं करता और तमिलनाडु पर अपना नियंत्रण स्थापित करना चाहता है। उनके मुताबिक, तमिलनाडु की पहचान, भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए इस विचारधारा को समझना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सीधे तौर पर तमिलनाडु में मजबूत नहीं हो पा रही है, इसलिए वह एआईएडीएमके के जरिए राज्य की राजनीति में प्रवेश करने की कोशिश कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it