Top
Begin typing your search above and press return to search.

'मुझ पर लगे आरोप राजनीतिक', सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के बाद बोले राहुल गांधी

अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में पेश होने राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे। वह अदालत में अपने बयान दर्ज कराकर बाहर निकले। मामले में अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी।

मुझ पर लगे आरोप राजनीतिक, सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के बाद बोले राहुल गांधी
X

लखनऊ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बयान दर्ज करवाने सुल्तान पहुंचे। वे जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में पहुंचे। पेशी के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मुझ लगे सभी आरोप राजनीतिक हैं। कोर्ट ने राहुल गांधी को आखिरी मौका देकर तलब किया था।

अदालत की ओर से उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए 20 फरवरी को आखिरी मौका दिया गया था। कोर्ट ने सफाई सबूत के लिए अगली तारीख 9 मार्च दी है। राहुल गांधी आज करीब आधे घंटे कोर्ट में मौजूद रहे। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने यह जानकारी दी है। वादी अधिवक्ता संतोष पाण्डेय भी सुनवाई के दौरान मौजूद रहे।

करीब आधे घंटे तक कोर्ट कक्ष का दरवाजा बंद करके मानहानि मामले में धारा 313 के तहत बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चली। इस दौरान अदालत परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। कोर्ट कक्ष से लेकर बाहर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रही। भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। अब मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी। जब बचाव पक्ष की ओर से सफाई साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद साल 2018 का है, जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी । इस टिप्पणी से नाराज होकर सुल्तानपुर के स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दर्ज कराया था। राहुल गांधी पर अमित शाह की छवि धूमिल करने वाले बयान देने का आरोप है।

कोर्ट का सख्त रुख

पिछली पेशी 19 जनवरी को हुई थी, जिसमें राहुल गांधी उपस्थित नहीं हुए थे। इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सख्त रुख अपनाया और उन्हें 20 फरवरी (आज) को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने का आदेश दिया था। जज ने स्पष्ट किया था कि यह उपस्थिति का अंतिम अवसर है। राहुल गांधी इस मामले में पहले से ही सुल्तानपुर कोर्ट से जमानत पर चल रहे हैं। संबंधित मामले में राहुल गांधी का एक बयान पहले भी दर्ज किया जा चुका है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it