Top
Begin typing your search above and press return to search.

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, परिवहन क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राजस्थान की बसों की सुरक्षा और बॉडी निर्माण पर चर्चा की। हाल की स्लीपर बस आग घटनाओं के बाद जारी नए नियमों के पालन की कमी पर गडकरी ने चिंता भी जताई।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, परिवहन क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा
X

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। यह मुलाकात संसद परिसर में हुई और मुख्य विषय राजस्थान की बसों की सुरक्षा और बस बॉडी निर्माण से जुड़ा था। इसके साथ ही इस बैठक में एनएचएआई परियोजनाओं और राजस्थान में आरटीओ बस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान प्रियंका और राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाया क्योंकि हाल में स्लीपर बसों में आग लगने की घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने बस बॉडी निर्माण के लिए नए सुरक्षा नियम जारी किए हैं।

बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में भी प्रियंका गांधी ने गडकरी से मिलने की मांग की थी, जिसके तुरंत बाद यह मुलाकात हुई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी मुलाकात के वीडियो में गडकरी को यह कहते सुना जा सकता है कि कई बस निर्माता नियमों का पालन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ बसों में एसी और अन्य उपकरण इस तरह लगाए जाते हैं कि अगर आग लग जाए तो यात्री सुरक्षित बाहर नहीं निकल पाते। गडकरी ने इसे गंभीर समस्या बताया और कहा कि लोगों की जान खतरे में डालने वाला काम स्वीकार्य नहीं है।

राहुल-प्रियंका ने क्या सुझाव किए?

इसके साथ ही इस मुलाकात में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने गडकरी को नियमों के पालन और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिए। इसके बाद गडकरी ने आश्वासन दिया कि नियमों का सख्ती से पालन होगा और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी चिंताओं पर चर्चा

मुलाकात के बाद कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि मुलाकात में ट्रक और बस संबंधी चिंताओं पर चर्ता हुई। प्रियंका ने बताया कि हमने परिवहन मंत्री के सामने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए खर्च होने वाले ज्यादा पैसा और समय लगने का का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गडकरी जी ने कहा है कि वे उनकी समस्या को जल्दी हल करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it