Top
Begin typing your search above and press return to search.

राहुल गांधी लोकसभा में बोलने की जिद पर अड़े, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा में आज भी हंगामा नहीं थमा और सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में हंगामे के बीच कार्यवाही जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विपक्षी सांसद आज ही स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकते हैं।

राहुल गांधी लोकसभा में बोलने की जिद पर अड़े, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
X

नई दिल्ली। लोकसभा में आज भी हंगामा जारी है। राहुल गांधी पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब के कुछ अंश लोकसभा में पढ़ने की जिद पर अड़े हैं। हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि या तो पेंगुइन प्रकाशन झूठ बोल रहा है या नरवणे जी झूठ बोल रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मुझे पूर्व सेना प्रमुख के दावे पर विश्‍वास है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विपक्षी सांसद आज ही स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकते हैं। हालांकि, 9 फरवरी को सूत्रों के हवाले से आई जानकारी में कहा गया था कि बजट सत्र के दूसरे चरण में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।

बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को खत्म होने वाला है। इसके बाद संसद कुछ समय के लिए स्थगित हो जाएगी और 9 मार्च को फिर से शुरू होगी।

लोकसभा में विपक्षी सांसदों की तरफ से कार्यस्थगन प्रस्ताव

लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने आज भी स्पीकर ओम बिरला को कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। कांग्रेस समेत कई अन्य दलों के सांसदों ने स्पीकर से अहम मुद्दे पर चर्चा कराने की अपील की है।


वित्त मंत्री आज राज्यसभा में दे सकती हैं बजट पर चर्चा का जवाब

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राज्यसभा में बजट 2026 पर चर्चा पूरी होने पर इसका जवाब दे सकती हैं। लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि सरकार को भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर चर्चा करानी चाहिए।

लोकसभा में आज बजट 2026 पर चर्चा होने की उम्मीद

लोकसभा में आज बजट 2026 पर चर्चा होने की उम्मीद है। 9 फरवरी की कार्यवाही के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से सदन की कार्यवाही के संचालन में मदद करने की अपील की थी। हालांकि, पहले 11 बजे लोकसभा का प्रश्नकाल बाधित हुआ, फिर 12 बजे कार्यवाही शुरू होने पर भी गतिरोध बरकरार रहा। अंत में दोपहर करीब सवा दो बजे सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it