Top
Begin typing your search above and press return to search.

मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर फिर से हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी से कुछ सवाल पूछे हैं। साथ ही राहुल गांधी ने यह भी पूछा है कि आखिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त क्यों नहीं किया जा रहा है?

मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला
X

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर फिर से हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी से कुछ सवाल पूछे हैं। साथ ही राहुल गांधी ने यह भी पूछा है कि आखिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त क्यों नहीं किया जा रहा है? राहुल गांधी ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है कि बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं?

गौरतलब है कि नीट पेपर लीक में सीबीआई बड़े पैमाने पर छानबीन में जुटी है। अभी तक दो मास्टरमाइंड समेत करीब दर्जन भर आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है।

राहुल ने अपने वीडियो में कहा कि नीट में दो साल 22 लाख छात्रों ने काम किया। उनकी मेहनत बर्बाद हो गई। पूरा देश जानता है कि एग्जाम से दो दिन पहले वॉट्सऐप पर नीट का पेपर बांटा जा रहा था। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कहते हैं कि मेरा इन सबसे कोई लेना-देना नहीं है। कमेटी ने सुझाव दिया था, उसको उन्होंने डस्टबिन में फेंक दिया और कहा कि विपक्ष के लोग कमेटी में बैठे हैं, इसका कोई मतलब नहीं है।

सच्चाई ये है कि आपने हिंदुस्तान का जो कोर है, उसको डैमेज किया है। राहुल गांधी ने अपने इस वीडियो में कई सारे सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में 80 बार पेपर लीक हुआ है और 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it