Top
Begin typing your search above and press return to search.

विदेश नीति को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, मोदी सरकार पर गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर तीखा हमला बोला। कहा कि देश की विदेश नीति व्यक्तिगत बन गई है और इसका असर जनता पर पड़ रहा है।

विदेश नीति को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, मोदी सरकार पर गंभीर आरोप
X

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने देश की विदेश नीति को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यह अब व्यक्तिगत विदेश नीति बनकर रह गई है।

राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा हालात में भारत की विदेश नीति कमजोर दिखाई दे रही है और वैश्विक स्तर पर इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय नेता भी समझते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री की सीमाएं क्या हैं। उनके अनुसार, यदि नेतृत्व पर सवाल खड़े होते हैं तो उसका सीधा असर देश की विदेश नीति पर पड़ता है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संसद में प्रधानमंत्री का हालिया भाषण प्रभावी नहीं था और इससे देश की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई, खासकर एलपीजी और पेट्रोल की कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसका बोझ आम जनता को उठाना पड़ रहा है।

राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि वर्तमान समय में भारत की विदेश नीति “compromised” हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ देशों के प्रभाव में काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, इससे देश के हितों को नुकसान पहुंच रहा है और भारत की वैश्विक छवि पर भी असर पड़ सकता है।

इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सत्ताधारी दल ने राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है। सरकार का कहना है कि भारत आज वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में है और उसकी विदेश नीति पूरी तरह स्वतंत्र और राष्ट्रीय हितों पर आधारित है।

सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी

मध्य एशिया में जारी तनाव का असर भारत पर भी देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले ही कहा है कि हमें भी तैयार रहने की जरूरत है। वहीं अब सूत्रों का कहना है कि सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को शाम पांच बजे सर्वदलीय बैठक होगी।

इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि केरल में मेरा कार्यक्रम है, मैं बैठक में शामिल नहीं हो पाऊंगा। सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए थी, लेकिन ढांचागत रूप से एक बड़ी गलती हो गई है। इसे सुधारा नहीं जा सकता, खासकर प्रधानमंत्री तो नहीं। वह अमेरिका के इशारों पर चलेंगे और किसानों और देश के हित में काम नहीं करेंगे। वह अमेरिका और इजरायल के इशारों पर चलेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it