केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, शशि थरूर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि पार्टी अध्यक्ष ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कैंपेन कमेटी और मैनिफेस्टो कमेटी को मंजूरी दी है। इसके तहत रमेश चेन्निथला और शशि थरूर को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कैंपेन कमेटी और मैनिफेस्टो कमेटी बनाने के प्रस्ताव को तुरंत प्रभाव से मंजूरी दे दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अभियान समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी रमेश चेन्निथला को दी है। वहीं डॉ. शशि थरूर को सह-अध्यक्ष बनाया है, शफी परम्बिल को संयोजक, हिबी ईडन, रोजी एम जॉन, सी.आर. महेश, मैथ्यू कुझालनादन, राम्या हरिदास, एम. लिजू, दीप्ति मैरी वर्गीस समिति की सदस्य बनाई गई हैं।
घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष का प्रभार बेनी बेहनन और कोडिक्कुन्निल सुरेश को सह-अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। वहीं डीन कुरियाकोसे, एडवोकेट जेबी माथेर को समिति का सदस्य बनाया गया है।
Hon'ble Congress President Shri @kharge has approved the proposal for the constitution of the Campaign Committee and the Manifesto Committee of the Kerala Pradesh Congress Committee for the upcoming Assembly elections, as follows, with immediate effect 👇 pic.twitter.com/XJS82dDp6T
— Congress (@INCIndia) February 12, 2026
शशि थरूर की नियुक्ति क्यों महत्वपूर्ण?
शशि थरूर की नियुक्ति का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि यह उनके द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी से अपनी शिकायतों के निवारण के लिए मुलाकात करने के कुछ दिनों बाद हुई है। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि "सब ठीक है" और "हम सभी एक ही राय पर हैं"।
तब से, थरूर को कांग्रेस के लिए प्रमुखता से बोलते हुए देखा गया है और उन्होंने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा की शुरुआत भी की थी। पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रचार समिति और घोषणापत्र समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
खरगे और राहुल से मुलाकात के बाद बयान
हाल ही में थरूर ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। यह मुलाकात उनकी नाराजगी की खबरों के बाद हुई। बैठक के बाद थरूर ने कहा कि अब सब ठीक है और सभी नेता एक ही सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इससे पहले कोच्चि के एक कार्यक्रम में उनके साथ व्यवहार और उन्हें किनारे करने की कोशिशों को लेकर चर्चा रही थी।
चुनावी मुकाबला होगा त्रिकोणीय
केरल में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। यूडीएफ सत्ता में वापसी की कोशिश में है, जबकि एलडीएफ लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। भाजपा भी राज्य में अपनी चुनावी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में विज़न डॉक्यूमेंट के जरिए कांग्रेस गठबंधन चुनावी बहस को विकास पर केंद्रित करना चाहता है।


