Begin typing your search above and press return to search.
लॉकडाउन में किसान को मिले फसल कटाई का मौका : राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण किसान का खड़ी फसल की कटाई करना कठिन है

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण किसान का खड़ी फसल की कटाई करना कठिन है जिससे फसल के नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है इसलिए लॉकडाउन के बीच उन्हें फसल कटाई का सुरक्षित मौका दिया जाना चाहिए।
श्री गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि लीक डाउन कोरोना महामारी से बचाव का एक मात्र उपाय है लेकिन लॉक डाउन किसान के लिए दोहरी मार नही बने इसलिए फसल कटाई के लिए किसानों को सुरक्षित ढील दिए जाना आवश्यक है।
उन्हीने कहा,“रबी की फसल खेतों में तैयार खड़ी है लेकिन कोविड-19 लॉकडाउन में कटाई का काम मुश्किल है। सैकड़ों किसानों की जीविका ख़तरे में है।देश के अन्नदाता किसान आज इस संकट में दोहरी मुसीबत में हैं। कटाई के लिए सुरक्षित तरीक़े से लॉकडाउन में ढील देना एकमात्र रास्ता है।”
Next Story


