Top
Begin typing your search above and press return to search.

जीनत अमान ने ग्लैमर टैग पर तोड़ी चुप्पी

मुंबई, अभिनेत्री जीनत बॉलीवुड में 'ग्लैमर आइकन' के रूप में जानी जाती हैं। बुधवार को उन्होंने बताया कि पब्लिक इमेज से उनकी प्राइवेट पर्सनैलिटी से बिल्कुल अलग थी।

जीनत अमान ने ग्लैमर टैग पर तोड़ी चुप्पी
X

मुंबई, अभिनेत्री जीनत बॉलीवुड में 'ग्लैमर आइकन' के रूप में जानी जाती हैं। बुधवार को उन्होंने बताया कि पब्लिक इमेज से उनकी प्राइवेट पर्सनैलिटी से बिल्कुल अलग थी।

अभिनेत्री जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कर एक लंबा-सा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने करियर के दौरान ‘ग्लैमर आइकन’ का टैग मिलने पर खुलकर बात की। जीनत अमान ने लिखा, "मुझे फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमरस स्टार के तौर पर देखा जाता था। एक ऐसी इमेज थी, जो सिनेमा के साथ ही आती थी और मैं समझती थी कि ये इस इंडस्ट्री का हिस्सा है। हालांकि, अपने लंबे करियर में मैंने काम को पूरे दिल से अपनाया लेकिन कैमरे के पीछे मैं बिल्कुल अलग तरह की इंसान थी। स्वभाव से प्राइवेट, थोड़ी शर्मीली और अपने काम में ही सबसे ज्यादा खुश रहने वाली लड़की।"

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "जिंदगी ने मुझे हमेशा से यही सिखाया है कि लोग हमारी असली पहचान देखना पसंद नहीं करते हैं बल्कि वे हमें अनुभवों, उम्मीदों और कभी-कभी अपनी कल्पनाओं के नजरिए से देखते हैं। किसी के लिए हम रहस्यमयी लगते हैं, तो दूसरे के लिए डरावने और लंबी फ्लाइट में आपके बगल में बैठे किसी अनजान शख्स के लिए आप अचानक एक बेबाक साथी बन सकते हैं। ये देखना कितना अजीब है ना?"

अभिनेत्री ने अपने ग्लैमरस इमेज को स्वीकार करते हुए कहा कि अब मैं किसी धारणा को बदलना भी नहीं चाहती हूं। उन्होंने लिखा, "लोगों को हक है कि वे अपने नजरिए से हमें देखें, जैसे हमें अपनी सच्चाई के साथ जीने का हक है। शायद हम बस इतना कर सकते हैं कि खुद को इन लेबल्स, तस्वीरों, हेडलाइंस और दूसरों द्वारा बनाई गई कहानियों से परे जान सकें।"

अभिनेत्री ने अपने फैंस से भी यह सवाल पूछा कि क्या उनकी भी लोगों के सामने कुछ इस तरह इमेज बनी है। उन्होंने लिखा, "क्या कभी आपको पता चला है कि किसी ने आपके बारे में बिल्कुल गलत सोच रखा है? या आपने खुद किसी के बारे में गलत अंदाजा लगाया हो? मुझे लगता है हम सबके पास ऐसी एक-दो कहानियां जरूर होंगी और मुझे आपकी कहानी सुनकर अच्छा लगेगा।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it