Top
Begin typing your search above and press return to search.

फिल्म 'नई नवेली' से पहले राम दरबार पहुंचीं यामी गौतम

मुंबई, अभिनेत्री यामी गौतम अपनी आगामी फिल्म 'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची।

फिल्म नई नवेली से पहले राम दरबार पहुंचीं यामी गौतम
X

मुंबई, अभिनेत्री यामी गौतम अपनी आगामी फिल्म 'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची। अभिनेत्री ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि वे पहली बार अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान गढ़ी के दर्शन करने आई हैं।

अभिनेत्री का कहना है कि वे अयोध्या की अध्यात्मिकता को करीब से देखना चाहती थीं। उन्होंने कहा, "अभी मैं राम जन्मभूमि दर्शन करके हनुमान गढ़ी आई हूं। पहली बार मेरा अयोध्या नगरी में बहुत भावुकता और मन में श्रद्धा के साथ आना हुआ है। प्रभु श्री राम, हनुमान भगवान और माता रानी की कृपा से मेरे परिवार के लिए बहुत अच्छा रहा है और मैं कामना करती हूं कि जिसके लिए मैं यहां आई हूं, वो काम अच्छे से पूरा हो।"

यामी ने भगवान राम से जुड़ी इस पवित्र भूमि पर आने का मौका मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "मैं यहां पर भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए आई हूं और इस पवित्र भूमि को करीब से देखना चाहती थी। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस पवित्र भूमि के दर्शन करने का मौका मिला, जहां श्रीराम 14 साल तक रहे थे।"

अभिनेत्री यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर भी इस अध्यात्मिक यात्रा की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह सरयू घाट पर आरती में शामिल नजर आ रही हैं। मंदिर में दर्शन के लिए एक्ट्रेस ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने लंबे झुमके पहने थे। हल्के मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखा था।

अभिनेत्री ने लिखा, "अयोध्या में मां सरयू घाट पर आरती और मन में शांति। नवरात्रि के दिनों में इस पावन नगरी से आशीर्वाद मिला और मन भावुक हो गया। अब जो कल हो, सो 'श्री राम की कृपा'। सभी सकारात्मकता और शुभकामनाओं के साथ, कल रिलीज होने वाली सभी फिल्मों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। नई नवेली शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।" बालाजी मोहन द्वारा निर्देशित फिल्म नई नवेली में अभिनेत्री यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। यह फिल्म16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it